राजस्थानी पारंपरिक आभूषण जो लोगों की भावना और क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाती है। शरीर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिये स्त्रियों व पुरषों द्वारा आभूषण पहने जाते हैं। आभूषण को हम गहना भी कहते है। आज कल गहने विशिष्ट रूप से अलग अलग स्टाइल में बनाये जाते है। और ज्यादातर आभूषण सोना, चांदी, पन्ना, हीरे और अन्य कीमती चीजों और पत्थरों से बने हुए होते हैं।
राजस्थान में पहने जाने वाले आभूषण सामान्य ज्ञान आप के साथ शेयर कर रहा हु, उम्मीद करता हु ये जानकारी आप को पसंद आएगी और आप की सरकारी नौकरी की तयारी में काम भी आएगी।
नोट = गले व छाती पर लटकने वाले आभूषणों को पत्रलता, आमुक्तावली आदि कहते है।
प्रश्न 1. 'कंदोरो' आभूषण किस अंग पर पहना जाता है?
(अ) गर्दन
(ब) कमर
(स) कलाई
(द) पाँव
उत्तर कमर
प्रश्न 2. निम्न में से कौनसा एक आभूषण महिलाओं द्वारा पैर में नहीं पहना जाता?
(अ) नेवरी
(ब) कातरियों
(स) बीछुड़ी
(द) हिरनामैन
उत्तर कातरियों
प्रश्न 3. 'खांच' कहाँ पहना जाता है?
(अ) कान
(ब) कमर
(स) बाँह
(द) पाँव
उत्तर बाँह
प्रश्न 4. 'बंगड़ी' आभूषण ....... में पहना जाता है?
(अ) कमर
(ब) गला
(स) बाजु
(द) हाथ
उत्तर हाथ
प्रश्न 5. 'टोडर' आभूषण है?
(अ) महिलाओं के गले का आभूषण
(ब) महिलाओं की कमर का आभूषण
(स) पुरुषों की पगड़ी का आभूषण
(द) पुरुषों के पैर का आभूषण
उत्तर पुरुषों के पैर का आभूषण
प्रश्न 6. निम्न में से हाथ का आभूषण नहीं है?
(अ) बींठी
(ब) कुड़क
(स) पांसौ
(द) भंवरकड़ी
उत्तर पांसौ
प्रश्न 7. 'कोकरूं, पीपल्लपान, एरंगपतौ' आदि आभूषण किस अंग में पहने जाते है?
(अ) नाक
(ब) कान
(स) गला
(द) सिर
उत्तर कान
प्रश्न 8. सटका शरीर के किस अंग का आभूषण है?
(अ) गला
(ब) कमर
(स) नाक
(द) पैर
उत्तर कमर
प्रश्न 9. निम्नांकित में से सिर पर पहने जाने वाला आभूषण है?
(अ) बोर या बोरला
(ब) नथ
(स) बिछिया
(द) टड्डा
उत्तर बोर या बोरला
प्रश्न 10. रखड़ी आभूषण किस अंग का है?
(अ) कमर
(ब) हाथ
(स) गला
(द) सिर
उत्तर सिर